Sunday, September 14, 2014

नामधारी विवाद: ठाकुर दिलीप सिंह की ओर से अहम ऐलान आज

कुली वालों के डेरे में विशेष प्रेस कांफ्रेंस बाद दोपहर दो बजे 
File Photoलुधियाना में भूख हड़ताल के आखिरी दिन 22 अगस्त को क्लिक की गयी तस्वीर 
लुधियाना: 13 सितम्बर 2014: (मीडिया स्क्रीन ब्यूरो)
नामधारी पंथ सतगुरु जगजीत सिंह के पंचतत्व में विलीन होने के बाद गहन संकट में है। गुर-गद्दी और जांनशीनी को लेकर ठाकुर उदय सिंह और ठाकुर दिलीप--दोनों भाई आमने सामने हैं। गौरतलब है कि  नामधारी पंथ की गद्दी पर ठाकुर उदय सिंह बिराजमान हैं।  उनके बड़े भाई ठाकुर दिलीप सिंह के समर्थक उनका विरोध कर रहे हैं। इस सारे विवाद में नाज़ुक मोड़ उस समय आया जब ठाकुर दिलीप सिंह  के समर्थकों ने लुधियाना में डीसी कार्यालय के सामने पहली अगस्त से 22 अगस्त तक लगातार सिलसिले वार भूख हड़ताल की। इस भूख हड़ताल से पूर्व और बाद में हिंसक टकराव भी हो चुके हैं। अब ठाकुर दिलीप सिंह 14 सितंबर को अमृतसर में महत्वपूर्ण ऐलान करने वाले हैं। इस आशय  की प्रेस कांफ्रेंस रविवार 14 सितम्बर को बाबा दर्शन सिंह कुली वालों के डेरे में बाद दोपहर दो बजे हो रही है। इस संबंध में अधिक विवरण श्री साहिब सिंह से मोबाईल नंबर--097813-59999 पर समरक करके लिया जा सकता है।  

No comments:

Post a Comment