DIPR:Thursday//15th January 2026 at 05:50PM Media Workshop at Panchayat Bhawan Ambala
इस मौके पर होंगीं मीडिया के लिए बहुत सी काम की बातें
चंडीगढ़//अंबाला: 15 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//मीडिया स्क्रीन डेस्क)::
इसी अभ्यास की अहमियत को दर्शाते हुए एक बहुत ही लोकप्रिय दोहा कवि वृन्द जी की ‘वृंद-सतसई' से है। इस में वह कहते हैं:
करत-करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निसान॥
निरंतर अभ्यास का फायदा पत्रकारिता में भी होता है। कलम में निखार आ जाता है। कलम की धार तेज़ हो जाती है। लिखी जाने वाली कि पोस्ट में पैनापन आ जाता है। इसी सिलसिले में एक वर्कशाप का आयोजन भी हो रहा है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रैस इंफोरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ द्वारा अपर महानिदेशक विवेक वैभव के मार्गदर्शन में 16 जनवरी को स्थानीय मीडिया कर्मियों के लिए अंबाला स्थित पंचायत भवन में मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है की ऐसी कार्यशगालयों में शामिल होने से बहुत कुछ मिलता है जिसका फायदा भविष्य में भी मिलता है।
