Showing posts with label Chandigarh. Show all posts
Showing posts with label Chandigarh. Show all posts

Thursday, January 15, 2026

अंबाला पंचायत भवन में विशेष मीडिया वर्कशाप 16 को

DIPR:Thursday//15th January 2026 at 05:50PM Media Workshop at Panchayat Bhawan Ambala

इस मौके पर होंगीं मीडिया के लिए बहुत सी काम की बातें 

चंडीगढ़//अंबाला: 15 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//मीडिया स्क्रीन डेस्क):: 


मेडिकल के क्षेत्र में डाक्टर अपने काम का ज़िक्र करते हुए कहते हैं कि मैं अमुक स्थान पर प्रेक्टिस करता हूं। वकील भी अपने प्रोफेशन का ज़िक्र करते हुए यही कहते हैं कि मैं अमुक जगह पर प्रेक्टिस करता हूं। मानसिक मेहनत और और जिस्मानी श्रम को प्रेक्टिस कहना ही उचित होगा। यह बात पत्रकारिता से जुड़े सभी क्षेत्रों पर लागू होती है। खबर लिखनी हो,  फीचर लिखना हो,  तस्वीरें क्लिक करनी हो या वीडियो बनानी हो तो इसमें निरंतर अभ्यास चार चांद  लगा देता है। अगर इस अभ्यास को छोड़ दिया जाए तो फिर निपुणता में कमी आ जाती है। 

इसी अभ्यास की अहमियत को दर्शाते हुए एक बहुत ही लोकप्रिय दोहा कवि वृन्द जी की ‘वृंद-सतसई' से है। इस में वह कहते हैं: 

करत-करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान। 

रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निसान॥

निरंतर अभ्यास का फायदा पत्रकारिता में भी होता है। कलम में निखार आ जाता है। कलम की धार तेज़ हो जाती  है।  लिखी जाने वाली कि पोस्ट में पैनापन आ जाता है। इसी सिलसिले में एक वर्कशाप का आयोजन भी हो रहा है। 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रैस इंफोरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ द्वारा अपर महानिदेशक विवेक वैभव के मार्गदर्शन में 16 जनवरी को स्थानीय मीडिया कर्मियों के लिए अंबाला स्थित पंचायत भवन में मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है की ऐसी कार्यशगालयों में शामिल होने से बहुत कुछ मिलता है जिसका फायदा भविष्य में भी मिलता है। 

Thursday, June 5, 2025

PEC ने जारी किया मीडिया निमंत्रण

Thursday 5th June 2025 at 9:58 AM Regarding Media Invite to Cover MoU Signing Event

PEC में होने हैं एक विशेष MoU पर हस्ताक्षर-मीडिया को भी निमंत्रण 


चंडीगढ़
: 05 जून 2025: (मीडिया लिंक 32//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन)::

आप सभी को एक विशेष आधिकारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए उपस्थित होने और इसे कवर करने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है।

कार्यक्रम: पावरग्रिड और पीईसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

दिनांक: 06 जून, 2025

समय: सायं 4:00 बजे से

स्थान: सीनेट हॉल 

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) और पीईसी चंडीगढ़ के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए मीडिया के सम्मानित सदस्यों को सादर आमंत्रित करता है।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन (यूटी) के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, तथा पीजीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र कुमार त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आपकी उपस्थिति से अपार मूल्य जुड़ेगा क्योंकि हम उद्योग-अकादमिक सहयोग और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

कृपया अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित करें।

Thursday, October 3, 2024

4 अक्टूबर 2024 को श्री माली के बारे में खास प्रेस कॉन्फ्रेंस

Thursday 3rd October 2024 at 15:44 Via WhatsApp

चंडीगढ़ सिविल सोसाइटी मालविंदर सिंह माली की अवैध गिरफ्तारी पर करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़:3 अक्टूबर 2024: (मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन डेस्क)::

कल एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार हो जाइए! चंडीगढ़ सिविल सोसाइटी 4 अक्टूबर, 2024 को सुबह 11:30 बजे केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा, प्लॉट नंबर 1, सेक्टर 28-ए, चंडीगढ़ में एक प्रेस मीट आयोजित कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता मालविंदर सिंह माली की अवैध गिरफ्तारी पर विशेष चर्चा की जाएगी।

इस मीटिंग के लिए मुख्य एजेंडा आइटम इस प्रकार रहेंगी:

*मालविंदर सिंह माली की अवैध गिरफ्तारी: अन्यायपूर्ण हिरासत और इसके निहितार्थों पर चर्चा।

*उच्च न्यायालय की अधिसूचना का उल्लंघन: अधिसूचना संख्या 159 दिनांक 22/09/2023 की जांच और जो उल्लंघन हुए हैं।

*अगले कदम और भविष्य के कार्यक्रम: 

*आगे बढ़ने के लिए समाज की योजनाओं और रणनीतियों की रूपरेखा

आप आमंत्रित हैं!

मीडिया प्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए, डॉ. प्यारा लाल गर्ग से 99145-05009 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों और चंडीगढ़ सिविल सोसाइटी के प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का यह अवसर न चूकें। श्री माली की इस तरह से गरिफ्तारी साधारण बात नहीं हैं। इसे समझना, गहराई में जाना और इसका तीव्र विरोध उन सभी लोगों को करना चाहिए लोकतंत्र, बेबाक व निष्पक्ष विश्लेषण और साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पसंद करते हैं। 

कल, 4 अक्टूबर, सुबह 11:30 बजे के लिए अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें!

Sunday, August 18, 2024

विश्व फोटोग्राफी दिवस को समर्पित विशेष इवेंट

Sunday 18th August 2024 at 3:55 PM

फोटोग्राफरों ने लगाया रक्तदान एवं मैडिकल चैकअप कैंप 

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, मानव कल्याण परिसर , इवोक बिल्डर एवं कुमार ब्रदर्स और यूनिमार्क फार्मा इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त रूप से सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में कराया कार्यक्रम 


मोहाली
:18 अगस्त 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन)::

फोटोग्राफी का इतिहास यूं तो बहुत पुराना है लेकिन मीडिया के साथ फोटोग्राफी के संबंधों का इतिहास भी अब नया नहीं रहा। आज का मीडिया फोटो या वीडियो के बिना अधूरा है। मीडिया के साथ कैमरे की इस डयुटी के दौरान पत्रकारों के सामने बहुत बार खतरे भी आए लेकिन पत्रकारों ने जान पर खेल कर भी इन चुनौतियों को स्वीकार किया। कैमरे से जुडी ज़िन्दगी के इस दौर को याद करते हुए फोटो-पत्रकारों ने मेडिकल चैकअप कैंप भी लगाया और खूनदान भी किया। यहां एक बार फिर से बताना ज़रूरी  है कि यह सब विश्व फोटोग्राफी दिवस के संबंध में किया गया। 

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, मानव कल्याण परिसर, इवोक बिल्डर एवं कुमार ब्रदर्स और यूनिमार्क फार्मा इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त रूप से विश्व फोटोग्राफी दिवस को समर्पित चंडीगढ़ के सेक्टर - 22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान और चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 22 की पार्षद अंजू कत्याल और वार्ड नंबर 17 के पार्षद दमनप्रीत सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शिविर में एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरचरण सिंह व सभी सदस्यों ने रक्तदान किया तथा लोगों से इस कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी फोटोग्राफरों ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में अपने विचार रखते हुए अपने अनुभव साझा किये। शिविर में पहुंचे अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं की सराहना की गई तथा अन्य लोगों को भी समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए कहा गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरचरण सिंह और चेयरमैन नरेश शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया और गणमान्य व्यक्तियों को यादगारी चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर मेडिसिन, हड्डी रोग, त्वचा, ईएनटी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, गायनाकोलोजी और फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं दी गईं। इस मौके पर चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन और मानव कल्याण परिसर के सभी सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े फोटोग्राफर्स भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य फोटोग्राफी के कला और विज्ञान को सम्मानित करना और फोटोग्राफर्स के योगदान को सराहना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1839 में फ्रांस द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण ऐलान से हुई थी, जब उन्होंने डैग्युरोटाइप प्रक्रिया को दुनिया के साथ साझा किया, जो फोटोग्राफी का पहला व्यावहारिक तरीका था।

फोटोग्राफी न केवल एक कला का माध्यम है, बल्कि यह ऐतिहासिक और व्यक्तिगत क्षणों को संजोने का भी एक तरीका है। आज के समय में, डिजिटल फोटोग्राफी के विकास ने इसे और अधिक सुलभ बना दिया है, जिससे यह अधिक लोकप्रिय हो गया है।

Tuesday, February 27, 2024

निमंत्रण पत्र 28 फरवरी को किसान भवन में पत्रकार सम्मेलन

Tuesday 27 February 2024 at 5:00 PM

 पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट करेंगे मीडिया से बात 

 साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर): 28 फरवरी 2024: (मीडिया लिंक//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन डेस्क)::

पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट द्वारा 28 फरवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे किसान भवन, सेक्टर 35, चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। आज के हालात में इस पत्रकार सम्मेलन में बहुत सी अर्थपूर्ण और महत्व की बातें और उनकी चर्चा सम्भव है। समय पर पहुंचना फायदेमंद ही रहेगा। 

कृपया इसे कवर करने और दोपहर के भोजन में शामिल होने के लिए अपने समाचार पत्र/समाचार चैनल के पत्रकार और कैमरामैन को भेजने का कष्ट करें। 

गौरतलब है की श्री बरसट को फरवरी 2023 में एक वर्ष पूर्व पंजाब मंडी बोर्ड का  अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जहां मंडी बोर्ड के कार्य तूफानी  शुरू किए वहीं आमआदमी पार्टी की पंजाब में और मज़बूती के लिए भी सक्रिय हो कर बहुत से कार्य किए। उन्हें पंजाब में "आप" के स्तंभों में से एक माना जाता है। 

इस आयोजन के लिए अधिकृत इसी विभाग से आया है और सबंधित अधिकारी हैं:

निवेदन-अधीक्षक (प्रचार), 

पंजाब मंडी बोर्ड,

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर 

Thursday, March 23, 2023

पत्रकारिता बचाओ दिवस के मौके पर हुआ विशेष आयोजन

Thursday 23rd March 2023 at 07:55 PM

पत्रकारिता को दरपेश चुनौतियों और खतरों की हुई चर्चा 


चण्डीगढ
: 23 मार्च 2023: (कार्तिका सिंह//मीडिया स्क्रीन डेस्क)::

पत्रकारिता का ग्लैमर भी बढ़ा है लेकिन खतरे अभी भी कम नहीं हुए। पत्रकारिता पर नज़र आने वाले स्पष्ट हमले भी बढ़े हैं और छुपे हुए सूक्ष्म हमले भी तेज़ हुए हैं। इन सभी खतरों को लेकर जागरूक पत्रकारों के संगठन चिंतित हैं। इसका अहसास आज के आयोजनों से हुआ जो देश भर में किए गए थे। 

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित प्लाज़ा मार्किट में आज मीडिया की चहल पहल रही। मौका था शहीदी दिवस का और आव्हान था पत्रकारिता बचाओ दिवस मनाने का।  बहुत से पत्रकारों ने आज इस आश्य के संकल्प भी लिए। चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) द्वारा इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के आह्वान पर देश के महान शहीदों के बलिदान दिवस पर आज पत्रकारिता बचाओ (सेव जर्नलिज्म) दिवस मनाया। इस मौके पर और चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थितप्लाज़ा मार्कीट ग्राउंड में ही में पत्रकारों की मांगों को लेकर धरना दिया गया और प्रदर्शन भी  किया गया। इस अवसर पर पंजाब व चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्य व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सीएचजेयू ने पत्रकारिता पर निरंतर बढ़ रहे संकट पर चिंता जताते हुए सरकार से पत्रकारों की मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग भी की।

आज की इस बैठक में चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र गोयल, ललित धीमान, सतीश शर्मा, अख्तर फारूखी, रंजना शुक्ला, प्रवीण कुमार, कमलजीत सिंह, अजीत सिंह व इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर जम्मू, पीसीजेयू के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह जंडू, बिंदु सिंह, जय सिंह छिब्बर,त्रिलोचन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। यूनियन के नेताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुुए कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह खूद एक पत्रकार थे और उनका जीवन हमेशा पत्रकारों को प्रेरणा देता रहेगा। इस बैठक के अवसर पर शहीदे आज़म भगत सिंह को एक पत्रकार के तौर पर भी याद किया गया। गौरतलब है कि उस समय की पत्रकारिता आज भी एक उदाहरण के तौर पर याद की जाती है। 

पत्रकारिता बचाओ दिवस मनाने के मकसद से बुलाई गई इस बैठक को संबोधित करते हुए आईजेयू के राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू ने कहा कि पत्रकारों की जायज मांगों की पिछले काफी समय से निरंतर अनदेखी हो रही है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि पत्रकारों को कोरोना काल से पहले रेल यात्रा दौरान रियायती दरों पर यात्रा सुविधा मिलती रही है, जिसे कोरोना काल के दौरान अस्थाई तौर पर बंद किया गया था, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बावजूद भी उसे अभी बहाल नहीं किया गया। इसे तुरंत बहाल किया जाए। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर पत्रकार संरक्षण कानून बनाए जाएं, ताकि पत्रकार अपना कर्तव्य बिना किसी दबाव व भय के पूरा कर सकें। प्रेस परिषद के स्थान पर मीडिया परिषद का गठन किया जाए और उसमें राष्ट्रीय स्तर की तमाम यूनियनों व संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। राष्ट्रीय स्तर की सभी यूनियनों व संगठनों को केंद्रीय मीडिया एक्रीडियेशन कमेटी व राज्य एक्रीडियेशन कमेटियों में प्रतिनिधित्व बहाल किया जाए। इससे मीडिया कर्मियों की मुश्किलें कुछ आसान हो सकेंगी। 

पत्रकारिता को दरपेश चुनौतियों की भी विस्तृत चर्चा हुई और मीडिया नेताओं ने कहा कि पत्रकारों पर देश भर में विभिन्न स्थानों पर झूठे मामले दर्ज करना बंद किया जाए। पत्रकारों को मुख्य धारा के कोरोना योद्वा मानते हुए कोरोना काल में मारे गए सभी पत्रकारों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। 

इसके साथ ही पीआईबी एक्रीडियेशन रूलज में से गैर जरूरी व पक्षपाती नियम व शर्तें हटाई जाएं। उन्होंने कहा कि देशभर में एक ऐसा माहौल कायम किया जाए, जिससे पत्रकार स्वतंत्रता के साथ निष्पक्ष होकर अपना कर्तव्य निभा सके। 

इन मांगों और चुनौतियों की चर्चा करते हुए बलविंदर सिंह जम्मू ने कहा कि आज प्रैस की स्वतंत्रता कसौटी पर लगी हुई है और भारतीय मीडिया दुनिया भर में 150वें स्थान पर पंहुच गया है। सीएचजेयू अध्यक्ष राम सिंह बराड़ ने कहा कि चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने काफी समय पहले यूनियन ने प्रदेश सरकार को पत्रकारों की मांगों बारे ज्ञापन सौंपे थे, लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पत्रकारों की जायज मांगों को तुरंत स्वीकार करके सरकार उन्हें राहत प्रदान करे।

Monday, November 2, 2020

DGP पंजाब ने दिया पत्रकारों को निष्पक्ष जांच से न्याय का भरोसा

पत्रकारों की प्रतिनिधिता की अमरिंदर सिंह और हरप्रीत जस्सोवाल ने 


चंडीगढ़
//खरड़//कुराली: 2 नवम्बर 2020:  (मीडिया स्क्रीन Online टीम )::

समाज के समुचित विकास और सुरक्षा के लिए पुलिस भी अग्रसर रहती है और पत्रकार भी अपनी डयूटी तनदेही से निभाते हैं। प्रेस और पुलिस का यह रिश्ता कई बार नाज़ुक पड़ावों  गुज़रता है लेकिन खट्टे मीठे अनुभवों  के बावजूद कभी भी टूटता नहीं। एक बार फिर इसे टूटने से बचाया है डीजीपी दिनकर गुप्ता ने। 

इस तरह के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों और की सुखद बातों के बावजूद अलग अलग स्थानों से पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा कुछ  ज़्यादती की खबरें आम होने लगीं हैं। कहीं किसी पत्रकार से कैमरा छीन लिया  जाता है और कहीं पर मोबाईल।  इसी तरह की बहुत सी बातों  के दरम्यान उभर कर सामने आई शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन। पंजाब का शायद ही कोई इलाका बचा हो जहां इस संगठन की पहुंच न हुई हो।  उम्र और अनुभव  में छोटे बड़े सभी पत्रकार इस संगठन में सक्रिय हैं। इस संगठन का कार्यमन्त्र है-पहले विनम्रता और प्रेम से अपनी समस्या हल करने और करवाने का प्रयास करो अगर इसे कमज़ोरी समझा जाए तो फिर लोकतान्त्रिक राह अपनाते हुए एकजुटता की शक्ति का प्रदर्शन करो तांकि विजय प्राप्त हो सके। 

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।  पुलिस के साथ किसी मुद्दे पर बहस हुई तो मामला टूल पकड़ गया। दोनों तरफ की ज़िद। पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ तो बात और बिगड़ गई। मामला पांच नवंबर को पुलिस अधिकारिओं के पुतले जलाने की घोषणा तक पहुँच गया। 

पंजाब के बहुत महत्वपूर्ण ज़िले फाजिल्का में भी पुलिस और प्रेस के दरम्यान टकराव जैसी स्थिति बन गई। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बात आर पार जैस जंग जैसी बन गई। 

भारत के और भी बहुत सारे राज्यों में पत्रकारों के साथ हो रही बे इंसाफी के खिलाफ आज शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन का एक स्टेट लेवल का डेलिगेशन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता से मिलने उनके चंडीगढ़ ऑफिस में गया जिसकी अगुवाई शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन अमरिंदर सिंह और राष्ट्रीय जनरल सेक्टरी हरप्रीत सिंह जस्सोवाल ने की ओर उनके साथ रितिष राजा सेक्टरी ट्राइसिटी, हरपाल सिंह भंगू-प्रधान जिला अमृतसर, हरमिंदर सिंह नागपालजनरल सेक्टरी ट्राइसिटी, धरमिंदर सिंगला एडवाइजर,  शमशेर सिंह बग्गा  प्रधान जिला रोपड़, मनीष शंकर प्रधान जिला मोहाली, कुलदीप कुमार वाइस प्रेसिडेंट ट्राइसिटी, विजय जिंदल जीरकपुर, रोहित कुमार सीनियर पत्रकार, अमित कुमार एडवाइजर ओर रवी शर्मा और जगदीश सिंह खालसा इत्यादिकई पत्रकार शामिल थे ।

हरप्रीत सिंह जस्सोवाल, रितिष राजा ओर कुलदीप कुमार ने कहा के देश भर के पत्रकारों के हक में स्टैंड लेने वाली एकमात्र पत्रकार संस्था शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन जो कि हमेशा ही किसी भी पत्रकार के साथ हुई नाइंसाफी के खिलाफ पत्रकारों के साथ खड़ी होती है आज पंजाब के हर जिले समेत भारत के अलग-अलग राज्य में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, यूपी, महाराष्ट्र, चेन्नई, वेस्ट बंगाल में और ओर भी कई राज्यों में लोकप्रियता के साथ आगे बढ़ रही है।

आज फील्ड में काम करने वाले हजारों पत्रकार इस प्रेस एसोसिएशन के परिवार का मेंबर बन चुके हैं ।

 डीजीपी पंजाब से बातचीत के दौरान शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे चेयरमैन अमरिंदर सिंह, धरमिंदर सिंगला ओर हरपाल भंगू ने बताया कि पूरे भारत में पुलिस द्वारा पत्रकारों पर नाजायज झूठे पर्चे दर्द करके उन्हें परेशान किया जा रहा है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को उनका कार्य करने से रोका जा रहा है जो कि भारत के संविधान के विरुद्ध है। इसी गलत सोच के चलते पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे है और यह सब राजनीतिक व अन्य दबाव के चलते हो रहा है। 

हरमिंदर सिंह नागपाल , शमशेर सिंह बग्गा ओर कुलदीप कुमार ने कहा कि पंजाब के महत्वपूर्ण ज़िले फाजिल्का में काम कर रहे दो पत्रकारों सुनील सैन और राजू आज़मवालिया पर जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का के दबाव मे एक ही मामले मे दो मुकदमो को लेकर उच्च स्तरीय जांच करवाने और इसी मामले मे फाजिल्का सीआईए प्रभारी नवदीप भट्टी ने फोन कर बातचित के दोरान राष्ट्रिय प्रधान रंजीत सिंह मसौन से गाली गलौच कर उन्हे उकसाया और प्रधान मसोन पर गाली गलोच करने का फाजिल्का मे पर्चा दर्ज करने के मामले मे जांच करने व नवदीप भट्टी का डोप् टेस्ट करवाने की मांग करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा गया ।

जिस पर डीजीपी साहब ने मामले की गंभीरता को देखते हुए करवाने इस सारे मामले की निष्पक्ष जांच आई जी फरीदकोट को सोंपते हुए पत्रकारों को इंसाफ दिलवाने का आश्वासन देते हुए कहा की पत्रकारों और पुलिस के रिश्तों को किसी भी कीमत पर खराब नही होने दिया जाएगा ।

एसोसिएशन की ओर से डीजीपी पंजाब श्री दिनकर गुप्ता का मनीष शंकर, अमित कुमार, विजय जिंदल, रवी शर्मा, रोहित कुमार और जगदीश सिंह खालसा ने धन्यवाद किया। प्रेस को यह सारी जानकारी एसोसिएशन के प्रेस सेक्टरी अमरजीत रतन की तरफ से दी गई ।


Monday, March 23, 2020

हो सकता है अब ज़्यादा दिनों तक अख़बार घरों में न आये

मुंबई, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों के हॉकरों में भी बेचैनी
मुंबई//चंडीगढ़//लुधियाना: 23 मार्च 2020: (मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन)::
कोरोना का कहर टूटा तो पूरी दुनिया सतर्क हो गई।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक आह्वान किया तो पूरा देश जनता कर्फ्यू के लिए तैयार हो गया। देश के हर वर्ग ने इसे सफल भी बनाया। उसके बाद 31 मार्च 2020 तक लॉकडाउन का एलान भी हुआ। लोकल डाउन जारी है। इस सारे संकट में जो वर्ग उपेक्षित से रह गए उनमें अख़बार को घर घर पहुंचने वाला हॉकर वर्ग भी शामिल है। अख़बार को सुबह सुबह हर घर और दफ्तर में पहुंचाने वाला हॉकर कोरोना से कैसे बचे? इस की चिंता किसी ने नहीं की। न सरकार ने, न अख़बारों के मालिकों ने और न ही समाज ने। रोज़ की खबरें पढ़ने के बाद कोरोना की मार का डर हॉकर और उसके परिवार को भी सता रहा है। वह कैसे बचे इससे उसे समझ नहीं आ रहा। एक मास्क और कम से कम एक सैनिटाईज़र की कीमत बाजार में जितनी कम से कम भी वसूली जा रही है उससे कहीं कम पैसे उसे उसके किसी एक ग्राहक के घर या दुकान से मिलते हैं वह भी महीना अख़बार देने के बाद। कितने मास्क और सैनिटाईज़र वह बाजार से खरीदे और अख़बार का पैसा कहाँ से पूरा करे? तंग आ कर उसने भी कहा हर ज़ोर ज़ुल्म की टक्कर में हड़ताल हमारा नारा है।
मुंबई में हॉकरों ने हड़ताल शुरू की तो सोमवार को बहुत से अख़बारों के प्रिंट एडिशन नहीं छपे। उन्होंने कहा कि  हमारे पाठक अब हमारे डिजिटल एडिशन में ही सारा पेपर पढ़ें। इसी तरह कल को बहुत  में छपने वाले साप्ताहिकों, पाक्षिक पत्रों और मासिक पत्रिकाओं की बारी भी आनेवाली है जो बहुत बड़ी संख्या में छपते और प्रसारित होते हैं। बहुत बड़े बड़े मीडिया हाऊस इन्हें चलाते हैं। किसी ने भी हॉकरों की की। 
चंडीगढ़, खरड़, मोहाली और अन्य क्षेत्रों में भी यही दर्द महसूस किया गया। चंडीगढ़ के हाकर वितरक संगठन के अध्यक्ष मदन शर्मा ने "जरूरी सूचना" शीर्षक से एक ब्यान व्हाट्सप्प पर जारी किया। उसमें उन्होंने कहा,"सभी प्रसार संस्थानों,,,वितरक साथियो एव एजेंट भाइयो को सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ वितरक संघ कोरोना महामारी के विकराल रूप लेने एवं चण्डीगढ़ प्रसाशन की लॉक डाउन की नोटिफिकेशन जारी होने हालांकि बन्द होने की श्रेणी में अखबार वितरण नही है फिर भी वितरक संघ अपने वितरक साथियो काम करने वाले हमारे सह वितरको,,एजेंटों,, प्रसार परिवार के हर साथियो की सुरक्षा एव कुशलता,,,उनकी भावनाओ के अनुरूप  कल से यानी 23/03/2020 से किसी भी प्रकार का अखबार वितरण संघ की अगली नोटिफिकेशन तक नही कर पायेगा,सभी संस्थानों से विनम्रतापूर्वक निवेदन है,की उक्त नोटिफिकेशन का सज्ञान लेते हुए कल से किसी भी प्रकार की वितरण सामग्री प्रकाशित ना करे,वितरक संघ आप सभी से सहयोग की अपेक्षा करता है। 
इसी मुद्दे को लेकर लुधियाना में भी मीटिंगों का सिलसिला जारी है। जब सोमवार को लोगों के घरों में "दैनिक भास्कर" अख़बार नहीं पहुंचा तो बहुत से घरों ने अपने अपने हाकर  फोन पर सम्पर्क किया। जवाब था आज भास्कर नहीं आया क्यूंकि  हॉकरों ने उसे उठाने से मना कर दिया। अन्य अखबारों से भी बात चल रही है। अब देखना है कि इस हड़ताल के दूरगामी प्रभाव क्या नज़र आते हैं। अगर समाज में संवेदनशीलता बची है तो उसे समाज का महत्वपूर्ण अंग बने हुए हॉकर वर्ग का ध्यान रखना ही होगा। सुबह सुबह जब हम सब सो रहे होते हैं तो होकर जाग रहा होता है तांकि हमें दिन भर की खबरों वाला अख़बार पहुंचा सके। क्या हमारा सब का कोई फ़र्ज़ नहीं उसके प्रति?

पंजाब स्क्रीन हिंदी में भी पढ़िए यही खबर
कर्फ्यू के दौरान छूट अब बुधवार 25 मार्च को ही मिलेगी

Read in Punjab Screen English also
Curfew Relaxation Starts From 25th March Wednesday

ਪੰਜਾਬ ਸਕਰੀਨ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੜ੍ਹੋ ਇਹੀ ਖਬਰ 
ਕਰਫਿਊ ਦੌਰਾਨ ਖੁੱਲ੍ਹ 25 ਮਾਰਚ (ਬੁੱਧਵਾਰ) ਤੋਂ ਹੀ ਮਿਲੇਗੀ