Showing posts with label Punjab Govt. Mohali. Show all posts
Showing posts with label Punjab Govt. Mohali. Show all posts

Saturday, December 30, 2023

नव वर्ष पर पंजाब मंडी बोर्ड में विशेष आयोजन

Saturday 30th December 2023 at 12:59 PM

     पहली जनवरी को डाला जाएगा भोग    

मोहाली: 30 दिसंबर 2023: (कार्तिका कल्याणी सिंह//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन)::

एक ऐतिहासिक वर्ष 2023 हमें बहुत से अनुभव दे कर जा रहा है। आने वाला नया वर्ष 2024 आ रहा है। समय की इस वार्षिक तबदीली के इन तीन दिनों में जो लोग और संगठन पूजा पाठ को आवश्यक कर्तव्य समझते हुए धर्मकर्म की  तरफ ध्यान दे रहे हैं उनमें पंजाब मंडी बोर्ड भी एक है। नव वर्ष के अवसर पर पंजाब मंडी कार्यालय में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन 

पंजाब मंडी बोर्ड के समस्त कर्मचारियों की तरफ से नव वर्ष का स्वागत रूहानियत के अंदाज़ में किया जा रहा है। आज शनिवार 30 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे शुभारंभ किया गया। इस अखंड पाठ का भोग पहली जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 10:15 बजे डाला जाएगा ,नव वर्ष के लिए शुभकामनाओं की यह अरदास पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय पंजाब मंडी भवन में होगी। यह कार्यालय साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के सेक्टर 65 में स्थित है। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट और उनकी टीम के अन्य वरिष्ठ लोग भी इस शुभ अवसर पर गुरु की हज़ूरी में हाज़िर रहेंगे। 

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने इसी वर्ष फरवरी के पहले सप्ताह में  जब छह बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और सात बाजार समितियों के प्रमुख नियुक्त किए थे तो उनमें हरचंद सिंह बरसट का नाम भी शामिल रहा। उन्होंने करीब तीन सप्ताह बाद फरवरी के आखिरी दिनों में अपना यह पद संभाल भी लिया था। 

श्री बरसट आम आदमी पार्टी के राज्य महासचिव भी हैं और पंजाब सरकार की साख को अधिक बेहतर बनाने के लिए अक्सर सक्रिय भी रहते हैं। इसके साथ ही वह धार्मिक मामलों में भी अपना योगदान देते रहते हैं। 

उन्होंने ने शहीदी सप्ताह के अवसर पर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी जी और चार साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को नमन किया। सोमवार को पार्टी कार्यालय से जारी बयान में ‘आप’ नेता ने कहा कि दसवें गुरु और उनके पूरे परिवार ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी और पूरी दुनिया के लिए मिसाल कायम की।

अब वह नववर्ष के अवसर पर भी नए साल को सुस्वागतम कहने के लिए श्री अखंड पाठ का आयोजन करा रहे हैं। इसमें शामिल होने का निमंत्रण सभी को दिया गया है। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Thursday, September 29, 2022

वित्त मंत्री चीमा का मोहाली प्रेस क्लब से वायदा

Thursday 29th September 2022 at 3:40 PM
जल्द ही ज़मीन भी देंगें साथ ही 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा
*प्रेस क्लब को जगह देने के लिए स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह ने किया समर्थन
*अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी ने मोहाली प्रेस क्लब की उपलब्धियों का किया जिक्र
मोहाली: 29 सितंबर 2022: (गुरजीत बिल्ला//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन):: 
मोहाली प्रेस क्लब लम्बे समय से मोहाली में प्रेस की ज़रूरतें पूरी करने के साथ साथ आम जनता, सरकार और मीडिया के दरम्यान सेतु का काम करता आ रहा है। 
मोहाली प्रेस क्लब को जल्द ही गामाडा अधिकारियों से बातचीत के बाद जमीन आवंटित की जाएगी। यह घोषणा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां सेक्टर 71 के प्राचीन कला केंद्र में मोहाली प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नव चयनित टीम के राज्याभिषेक समारोह में बोलते हुए की। इस मौके पर उन्होंने मोहाली प्रेस क्लब को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मोहाली जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर में पिछली सरकारों ने हमेशा प्रेस क्लब के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की अनदेखा किया है। चीमा ने कहा कि नियमानुसार वह जल्द ही प्रेस क्लब के लिए जगह आवंटित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार की पिछले 6 महीने की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नई आबकारी नीति के लागू होने के बाद जीएसटी राजस्व में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि आबकारी नीति के माध्यम से राजस्व में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हर घर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की सरकार की पहली गारंटी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस के तहत कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और कांग्रेस पार्टी भाजपा के आगे झुकी है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
इस मौके पर वित्त मंत्री मोहाली ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी, महासचिव गुरमीत सिंह शाही, सी. उपाध्यक्ष मंजीत सिंह चाना समेत टीम के सभी नव चयनित सदस्यों सुशील गरचा, राज कुमार अरोड़ा, धर्म सिंह, राजीव तनेजा, मैडम नेहा वर्मा, मैडम नीलम ठाकुर को हार पहना कर सन्मानित किया और प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया। वित्त मंत्री चीमा ने क्लब की तारीफ करते हुए कहा कि पत्रकार समुदाय जिस तरह रात को जागकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है वह काबिले तारीफ है।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली प्रेस क्लब के राज्याभिषेक समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री से मोहाली प्रेस क्लब के लिए जगह आवंटित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोहाली जैसे सुनियोजित शहर में प्रेस क्लब भवन का ना होना पिछली सरकारों का दोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत में मीडिया की बड़ी भूमिका है और इसके लिए मैं पूरे पत्रकार समुदाय को धन्यवाद देता हूं। 
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी ने कहा कि मोहाली प्रेस क्लब वर्ष 1999 में अस्तित्व में आया था और 2006 से इसे किराए के भवन में बहुत अच्छे तरीके से चलाया जा रहा है और हर साल कलब का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है। उन्होंने जोर देकर प्रेस क्लब के लिए जगह आवंटित करने की मांग उठाई और कहा कि मोहाली जैसे बड़े शहर में क्लब के लिए जगह नहीं होना एक बड़ी क्षति है।
इस अवसर पर हरपाल सिंह चीमा और विधायक कुलवंत सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता मैडम जगजीत कौर कहलों, मुख्य चुनाव आयुक्त हरिंदर पाल सिंह हैरी, प्रबंधक जगदीश शारदा और क्लब कुक नरेंद्र राणा को सन्मान चिंह देकर सन्मानित किया।
इस अवसर पर वर्तमान एम.सी जसबीर सिंह मनकू, परमजीत सिंह हैप्पी, प्रमोद मित्रा, अरुणा वशिष्ठ समेत पूर्व एमसी आरपी शर्मा, सुरिंदर रोड़ा, हरसंगत सिंह, राजीव वशिष्ठ, रणदीप सिंह बैदवान, जसपाल सिंह बिल्ला, तरलोचन सिंह, हरपाल सिंह, अरुण गोयल, तरनजीत सिंह के अलावा क्लब के सदस्य कुलवंत गिल, हरबंस सिंह बागरी, गुरजीत बिल्ला, मंगत सिंह सैदपुर, गुरमीत सिंह रंधावा, कृपाल सिंह, कुलवंत कोटली, नाहर सिंह धालीवाल, अमरजीत सिंह, अरुण नाभा, पाल सिंह, विजय कुमार, भूपिंदर बब्बर, गुरदीप बनिपाल, रंजीत धालीवाल, सुखविंदर सिंह मानेली, सुखविंदर शान, राजीव कुमार, संदीप सनी, मास्टर भूपिंदर सिंह चडदीकला, उजाल फोटोग्राफर, गुरनाम सागर, जसविंदर रूपल, सागर पाहवा, विजय पाल, मुकेश, जगतार सिंह शेरगिल आदि सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।