रेडियो रूस के प्रसारण 17 की जगह 39 भाषाओं में
रेडियो रूस एक नई परियोजना शुरू कर रहा है जिसे नाम दिया गया है–“मोबाइल रेडियो रूस”। अब रेडियो रूस के प्रसारण मोबाइल टेलिफ़ोन पर भी सुने जा सकते हैं।

आपको कम्प्यूटर पर रेडियो रूस की वेबसाईट खोलकर exe फ़ाईल पर जाकर यह विशेष प्रोग्राम लोड करना है।
इसके लिए सबसे पहले आप exe फ़ाईल को वेबसाईट से अपने कम्प्यूटर पर डाउनलोड कर लीजिए।
फिर ActiveSync प्रोग्राम की मदद से अपने सेलफ़ोन को कम्प्यूटर के साथ जोड़िए और exe फ़ाईल को अपने सेलफ़ोन पर लोड कर लीजिए।
इसके बाद इस फ़ाईल को खोलकर इसमें दी गई हिदायतों के अनुसार प्रोग्राम लोड कीजिए।
प्रोग्राम लोड करने के लिए cab फ़ाईल का इस्तेमाल करना होगा।
सबसे पहले cab फ़ाईल को अपने कम्प्यूटर पर डाउनलोड करिए और उसे कम्प्यूटर पर save यानी सुरक्षित कर लीजिए।
उसके बाद cab फ़ाईल को खोलकर उस में दी गईं हिदायतों का पालन कीजिए।
प्रोग्राम का उपयोग करने के लिए हिदायतें:
यह ज़रूरी है कि आपके स्मार्टफ़ोन को इन्टरनेट से जोड़ना सम्भव हो। इसके बाद प्रोग्राम स्टार्ट कीजिए और वह भाषा चुनिए जिसमें आपको प्रसारण सुनना है। मेनू में प्रसारणों की पूरी सूची दी गई है। (रेडियो रूस से साभार)
मोबाइल रेडियो रूस
No comments:
Post a Comment