Saturday, February 9, 2013

शुभ यात्रा पत्रिका का विमोचन

08-फरवरी-2013 19:30 IST
नागर विमानन मंत्री ने शुभ यात्रा पत्रिका का विमोचन किया 
नागर विमानन मंत्री श्री अजित सिंह ने आज शुभ यात्रा पत्रिका का विमोचन किया। एयर इंडिया की यह विशिष्ट द्वि-भाषी (हिन्दी और अंग्रेजी) मासिक पत्रिका है, जो विशेष रूप से विमान यात्रा के दौरान पढ़ने के लिए है। इसमें यात्रा, जीवन शैली, संस्कृति और मनोरंजन के सभी रंग शामिल होंगे। विमान यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली पत्रिका का यह नया नाम है। (PIB)***
वि.कासोटिया/क्वात्रा/शदीद-516

No comments:

Post a Comment