Friday, November 28, 2025

डीडी फ्री डिश पर लोकप्रिय क्षेत्रीय चैनलों अब और बढ़ेंगे

 सूचना और प्रसारण मंत्रालय//Azadi Ka Amrit Mahotsav//प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2025 7:26 PM by PIB Delhi

प्रसार भारती ने विशेष पायलट पहल शुरू की

*डीडी फ्री डिश ने सूचना और शिक्षा तक पहुंच को मजबूत किया

*भारत भर में 65 मिलियन घरों तक पहुंच बनाई

*डीडी फ्री डिश 31 मार्च 2026 तक लाएगा नाइ क्रान्ति 

*नई पायलट पहल के तहत क्षेत्रीय भाषा चैनलों को मुफ्त एमपीईजी-4 स्लॉट प्रदान करेगा

नई दिल्लीः 28 नवंबर 2025:(पीआई बी दिल्ली//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन डेस्क)::

संकेतक फाईल फोटो 
प्रसार भारती डीडी फ़्री डिश प्लेटफ़ॉर्म पर एक पायलट योजना शुरू कर रही है, जिसके तहत लोकप्रिय क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल (अनुसूची आठ की भाषाएँ, हिंदी और उर्दू को छोड़कर), जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति और लाइसेंस प्राप्त है, को नए उन्नत एमपीईजी-4 स्ट्रीम्स पर उपलब्ध खाली डीडी फ़्री डिश स्लॉट्स के आवंटन के लिए आवेदन करने हेतु आमंत्रित किया गया है। अब तक प्रतिनिधित्व न किए गए और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने के लिए प्रसार भारती का प्रयास, क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पहुंच, अवसर और जागरूकता में मौजूद अंतर को पाटने की प्रतिबद्धता से प्रेरित है।

कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बांग्ला, असमिया और ओड़िया भाषाओं के क्षेत्रीय चैनल, जो वर्तमान में डीडी फ़्री डिश प्लेटफ़ॉर्म पर अब तक प्रतिनिधित्व न किए गए और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों को अन्य क्षेत्रीय भाषा चैनलों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्रीय समाचार चैनलों को गैर-समाचार क्षेत्रीय चैनलों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी।

इन क्षेत्रीय चैनलों को पायलट आधार पर निःशुल्क स्लॉट आवंटित किए जाएँगे। यह आवंटन केवल 31.03.2026 तक की अवधि के लिए होगा।

डीडी फ़्री डिश का चैनल बुक़े विविध और समृद्ध है, जिसमें लगभग सभी शैलियों का प्रतिनिधित्व है। वर्तमान में डीडी फ़्री डिश पर कुल 482 टीवी चैनल उपलब्ध हैं (जिनमें 320 डीडी को -ब्रांडेड शैक्षणिक चैनल जैसे पीएम ई-विद्या और स्वयं प्रभा शामिल हैं) और 48 रेडियो चैनल भी शामिल हैं। दूरदर्शन चैनलों के अलावा, इस बुके में सामान्य मनोरंजन, समाचार, भक्ति, फ़िल्में, खेल आदि के निजी टीवी चैनल भी शामिल हैं।

प्रसार भारती का डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) प्लेटफ़ॉर्म "डीडी फ्री डिश" एक मुफ़्त प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ दर्शकों से कोई मासिक या वार्षिक सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाता है। इस अनूठे और किफायती मॉडल ने डीडी फ्री डिश को सबसे बड़ा डीटीएच प्लेटफ़ॉर्म बना दिया है, जो दूरदराज, ग्रामीण, दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगभग 65 मिलियन घरों (क्रोम डेटा के अनुसार) तक पहुँचता है। डीडी फ्री डिश के माध्यम से, प्रसार भारती देश के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क सूचना, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करके जनता को सशक्त बना रहा है, जिससे समाज के हाशिए पर पड़े और कमज़ोर वर्गों को भी लाभ मिल रहा है, जिससे लोक सेवा प्रसारण का उसका प्राथमिक उद्देश्य पूरा हो रहा है।

***//पीके/केसी/जीके/एसएस//(रिलीज़ आईडी: 2196081) 

Friday, July 25, 2025

फिल्म उद्योग में डिजिटल पायरेसी पर सख्ती शुरू

प्रविष्टि तिथि: 25 JUL 2025 at 6:09 PM by PIB Delhi

सरकार ने अंकुश लगाने के लिए किए सुदृढ़ उपाय

नई दिल्ली: 25 जुलाई 2025: (पीआईबी//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन डेस्क)::

संकेतक तस्वीर 
सरकार मनोरंजन से जुड़े रचनात्मक सेक्टर पर डिजिटल पायरेसी के प्रतिकूल प्रभाव के प्रति निरंतर सचेत है। इस महत्वपूर्ण समस्या पर ध्यान देने के लिए निम्नलिखित सुधार लागू किए गए हैं:

  • 2023 में सरकार ने डिजिटल पायरेसी के विरुद्ध उपायों को शामिल करने के लिए सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 में संशोधन किया।
  • इन संशोधनों में न्यूनतम 3 महीने का कारावास और 3 लाख रुपये के आर्थिक दंड की सख्त सजा शामिल है, जिसे 3 साल की कैद और लेखापरीक्षित सकल उत्पादन लागत के 5 प्रतिशत तक जुर्माना तक बढ़ाया जा सकता है।
  • सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की धारा 6एए और 6एबी फिल्मों की अनधिकृत रिकॉर्डिंग और प्रसारण पर रोक लगाती है।
  • सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की नई जोड़ी गई धारा 7(1बी)(ii) सरकार को पायरेटेड सामग्री की मेजबानी के लिए मध्यस्थों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अधिकार देती है।
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को कॉपीराइट धारकों या अधिकृत व्यक्तियों से शिकायतें प्राप्त करने तथा ऐसे कंटेंट होस्ट करने वाले मध्यवर्ती संस्थाओं को आवश्यक निर्देश जारी करने का अधिकार दिया गया है।
  • पायरेसी कार्यनीतियों को सुदृढ़ करने और समन्वित कार्य योजनाएं विकसित करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति गठित की गई है।
  • विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 के दौरान डिजिटल पायरेसी से निपटने के लिए तकनीकी समाधान विकसित करने हेतु एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

सरकार डिजिटल पायरेसी के खतरे को रोकने और भारत के इंटरटेनमेंट इको-सिस्टम की अखंडता की रक्षा के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित संबंधित हितधारकों के साथ संपर्क में है।

सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।

***एमजी/एके/केसी/एसकेजे/एचबी//(रिलीज़ आईडी: 2148538) 

Thursday, June 5, 2025

PEC ने जारी किया मीडिया निमंत्रण

Thursday 5th June 2025 at 9:58 AM Regarding Media Invite to Cover MoU Signing Event

PEC में होने हैं एक विशेष MoU पर हस्ताक्षर-मीडिया को भी निमंत्रण 


चंडीगढ़
: 05 जून 2025: (मीडिया लिंक 32//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन)::

आप सभी को एक विशेष आधिकारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए उपस्थित होने और इसे कवर करने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है।

कार्यक्रम: पावरग्रिड और पीईसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

दिनांक: 06 जून, 2025

समय: सायं 4:00 बजे से

स्थान: सीनेट हॉल 

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) और पीईसी चंडीगढ़ के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए मीडिया के सम्मानित सदस्यों को सादर आमंत्रित करता है।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन (यूटी) के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, तथा पीजीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र कुमार त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आपकी उपस्थिति से अपार मूल्य जुड़ेगा क्योंकि हम उद्योग-अकादमिक सहयोग और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

कृपया अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित करें।

Tuesday, June 3, 2025

PRTC कर्मचारी नेताओं का पत्रकार सम्मेलन 4 जून को

PRTC लुधियाना डिपो पर विशाल गेट रैली भी होगी 

सभी प्रेस साथियों को सत श्री अकाल जी। 

सभी प्रेस वीरों से निवेदन है कि कल दिनांक 04/06/2025 को ड्यूटी के दौरान आ रही परेशानियों और मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर PRTC लुधियाना डिपो के गेट पर एक विशाल गेट रैली की जा रही है। अतः हमारी आवाज को आम जनता तक पहुंचाने के लिए आप सभी से निवेदन है कि कल सुबह 10 बजे PRTC लुधियाना डिपो के गेट पर अवश्य पहुंचे।

द्वारा - जगतार सिंह *9877567428

राज्य संयुक्त सचिव

पंजाब रोडवेज पान बस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 25/11