Showing posts with label Invite. Show all posts
Showing posts with label Invite. Show all posts

Monday, November 21, 2022

हर किसी को और सभी को आमंत्रण:

Posted On: 21st November 2022 at 6:52 PM by PIB Delhi

#NotJustIFFIMemeContest का शुभारंभ


गोवा
//नई दिल्ली: 21 नवंबर 2022: (पीआईबी//मीडिया स्क्रीन ऑनलाइन)::

जब तक किसी बड़ी इवेंट के साथ आम लोग न जुड़ें तब तक वो इवेंट सही मायनों में बड़ी नहीं बनती। उसका आधार धरातल से जुड़े लोग ही बड़ा बनाते हैं। ग्राउंड ज़ीरो पर खड़े हो कर ही छुआ जा सकता है आसमान। ज़मीन से ही लग सकती है आकाश की तरफ बड़ी से बड़ी छलांग। यह निमंत्रण-यह घोषणा वास्तव में उससमाँ की तरफ एक सामूहिक छलांग भी है। 

यह कहा जाता है कि न तो आंख को देखकर तृप्ति मिलती है, न ही कान सुनकर संतुष्ट होता है। जीहां, हम इफ्फी का उत्सव मना रहे हैं, लेकिन हम जो देख रहे हैं, जो सुन रहे हैं महज उससे ही संतुष्ट नहीं हैं। हमारा कहने का मतलब यह है कि हमें अच्छी, शानदार और सुंदर चीजें सुनने और देखने को मिली हैं, लेकिन हम उतने से ही संतुष्ट नहीं हैं। हमारी आत्मा तृप्त नहीं हुई है। अनंत सिनेमाई प्रेरणा की हमारी ललक पूरी नहीं हुई है।

जीहां, ये दिल मांगे मोर मीम! अधिक रचनात्मक सामग्री। बड़ी संख्या में लोग न सिर्फ इफ्फी में प्रदर्शित की जा रही फिल्मों, बल्कि अन्य फिल्मों की सुंदरता के बारे में भी बातें कर रहे हैं। हममें से अधिकांश लोग इफ्फी के 53वें संस्करण में सम्मानित किए जा रहे फिल्म निर्माताओं के सपनों, संघर्षों और आकांक्षाओं से प्रेरित हो रहे हैं। हममें से कई लोग आश्चर्य, उत्साह, खुशी, अंतर्दृष्टि और इन सबसे बढ़कर इफ्फी से मिलने वाली प्रेरणा को साझा कर रहे हैं। लेकिन बातें सिर्फ इफ्फी तक ही सीमित नहीं है।

तो आइए हमारे साथ। पीआईबी में हम-पीआईबी आईएफएफआई कास्ट एंड क्रू - यहां एक मीम प्रतियोगिता शुरू कर रहे हैं जिसे हमने #NotJustIFFIMemeContest  का नाम दिया है।

यहां प्रस्तुत मात्र नियम भर नहीं हैं:

यहां केवल एक नियम है: अपनी अनंत अव्यक्त रचनात्मक क्षमता का उपयोग करें। हर कोई रचनात्मक है और हो सकता है। एक बेहतरीन मीम या बेहतरीन मीमों की एक श्रृंखला या बेहतरीन मीमों की श्रृंखलाओं की एक श्रृंखला प्रकाशित करें, जो लोगों को हंसने, कूदने, उछलने और एक दूसरे को गले लगाने, अपनी परेशानियों को भूलने और इन सबसे बढ़कर फिल्मों और जीवन से एक बार फिर से प्यार करने को प्रेरित करे।

हम नियम 1 को दोहराते हैं। आपके मीम लोगों को फिल्मों और जीवन से एक बार फिर से प्यार करने को प्रेरित करें।

अपने मीम को सोशल मीडिया पर प्रकाशित करें। सिर्फ हैशटैग #NotJustIFFIMemes का ही इस्तेमाल न करें यानी हैशटैग का इस्तेमाल करें, लेकिन सिर्फ हैशटैग का इस्तेमाल भर न करें बल्कि इस हैशटैग का इस्तेमाल करके अपने बेहतरीन और प्रेरक मीम साझा करें।

जरूरी नहीं कि सभी मीम अच्छे ही हों। प्रयोग करना रचनात्मकता की कुंजी है। हंसने से डरिए मत (हम आप पर नहीं हंसेंगे, बल्कि हम आपके साथ हंसेंगे, भले ही कोई हम पर हंसे!)

इस प्रतियोगिता की कोई अंतिम तिथि नहीं है। हम उन मीम बनाने वाले को पुरस्कार प्रदान करेंगे, जो वैसे मीम के साथ सामने आएं जो हमें न सिर्फ आभार जताने बल्कि सराहने और पुरस्कार प्रदान करने की दृष्टि से पर्याप्त प्रेरक लगें।

विजेताओं की कोई निश्चित संख्या नहीं है। हम अपने सामर्थ्य के अनुरूप उन लोगों को पुरस्कृत करेंगे, जो शानदार मीम के साथ सामने आते हैं और जिनके मीम हमें काफी प्रेरक लगें।

पुरस्कार क्या होंगे? हम वैसे पुरस्कार देंगे जो आपको फिल्मों और जीवन से प्यार करने या फिल्मों और जीवन के प्रति आपके प्यार को और बढ़ाने को प्रेरित करे, ताकि ... आप ऐसे मीम बनाते रहें और फिल्मों व इफ्फी के प्रति अपने प्यार को साझा करते रहें, चाहे आप इस प्रतियोगिता को जीतें या नहीं !

तो, अब और इंतजार मत कीजिए। अब सोचना शुरू कीजिए! हम आपके द्वारा बनाए जाने वाले मीम को देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। शुरू कीजिए। अभी। तत्काल!

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/notjust5T63.jpg

***  एमजी/एएम/आर/एसके    (रिलीज़ आईडी: 1877838)

Sunday, December 9, 2018

विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर कवरेज निमन्त्रण

9 दिसम्बर 2018 सांय 7:31 par पोस्ट किया  (WM)
करीब 1000 अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे
सेवा में
संपादक महोदय/मुख्य संवाददाता/ डेस्क/ बियूरो चीफ
विषय अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट दिवस पर 1987 से आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम कवरेज करवाने हेतु
महोदय
आपको बताते हुए हमें ख़ुशी महसूस हो रही है कि विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर देश को सभी के लिए समान न्याय और अधिकार प्राप्त हों जिसके लिए व्यवस्था परिवर्तन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम  का आयोजन दस दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है, जिसमे अलग अलग देशों, प्रदेशों, संस्थाओं से करीब 1000 अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

अतः कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम कवरेज हेतु कृपया अपने सम्मानित मीडिया बैनर से रिपोर्टर एवं फोटोग्राफर को भेजने का कष्ट करें एवं स्वयं भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।

कार्यक्रम दिनांक-10 दिसम्बर
कार्यक्रम समय-प्रातः 11 बजे से
मीडिया हेतु समय-प्रातः 11 से 3 बजे
कार्यक्रम स्थल संसद मार्ग दिल्ली

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक चलेगा।
उसके बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। शुरू हो किन्तु मीडिया को असुविधा न हो इसलिए कृपया 11 बजे पधारें ताकि किसी प्रकार की देरी न हो*

संपर्क
डॉ एम यू दुआ
नेशनल प्रेजिडेंट
आल इन्डिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन

मीडिया प्रभारी
9213247209

Tuesday, June 26, 2018

प्रेस निमंत्रण: नई दिल्ली: सुबह 10 बजे

7200 रेलवे कुली करेंगे प्रदर्शन 
साभार चित्र 
नई दिल्ली: 26 जून 2018: (मीडिया स्क्रीन सर्विस):अब कुली भी मैदान में हैं। देश विदेश का बहुत बड़ा मज़दूर वर्ग भी संघर्ष के लिए मैदान में आने को मजबूर हुआ है। व्हाटसप के बहुत से ग्रुपों में ज़िम्मेदार साथी नरेंद्र भंडारी ने पोस्ट डाली है कि कुली विरोध प्रदर्शन करेंगे।
हिन्द मज़दूर सभा के बैनर तले, सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिधू जी के नेतृत्व में देश के 7200 रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइसेंस पोर्टर्स (कुली) अपनी मांग को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि इनका नाम तो बदल कर सहायक कर दिया गया था लेकिन इनकी जीवन शैली में से बोझ काम नहीं हो सका। बड़े लोगों की महंगी यात्रियों के दौरान उनके समान  का बोझ उठाने वाले यह मज़दूर वर्ग के लोग आज भी बता रहे हैं वित्तीय अंतराल की बढ़ती हुई खाई को। इस विरोध प्रदर्शन की कवरेज के लिए कोई दिक्क्त ए या जानकारी की ज़रूरत हो तो सम्पर्क नंबर भी नीचे दिया जा रहा है।
27 जून 2018
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 10 बजे शुरू होकर 11 बजे संसद मार्ग पहुचेगी। 
हरभजन सिंह सिधू
महासचिव। हिन्द मज़दूर सभा
9811073602