Showing posts with label FM. Show all posts
Showing posts with label FM. Show all posts

Sunday, January 12, 2014

FM Gold: खबर गर्म है में पहुंचे गौतम जालंधरी

Sun, Jan 12, 2014 at 6:14 PM
खबर गर्म है के जरिये हुए श्रौताओं से रूबरू:कई मुद्दों पर की चर्चा 
लुधियाना: 12 जनवरी 2014: (रेकटर कथूरिया//मीडिया स्क्रीन):
वरिष्ठ पत्रकार एवं ऑन लाइन न्यूज पार्टल नया शिखर के मुखय संपादक गौतम जालंधरी प्रसार भारती के एफएम गोल्ड में हर रविवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रसारित कार्यक्रम खबर गर्म है, में विशेष रूप से शामिल हुए। खबर गर्म हैअकाशवाणी लुधियाना एफएम गोल्ड का एक बेहद संजीदा कार्यक्रम है तथा श्रौताओं में काफी पसंद किया जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत में संचालक नवयेश नवराही ने पत्रकार जालंधरी को श्रौताओं से रूबरू करवाते हुए आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित आम आदमी पाटी, एनआरआई स्म्मेलन व देवयानी प्रकरण सहित अन्य बड़ी खबरों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्रौताओं से रूबरू होते हुए पत्रकार जालंधरी ने इन खबरों पर अपना नजरिया व इसका आने वाले समय में प्रभाव के बारे में गहराई से बताया। इससे पहले स्टूडियों आने पर एफएम स्टाफ ने पत्रकार जालंधरी का स्वागत किया। 

Saturday, April 6, 2013

गलत आर्थिक नीतियों के कारण पिछड़ रहा पंजाब

06-अप्रैल-2013 20:24 IST
लुधियाना में शीघ्र खुलेगा एफएम रेडियो स्‍टेशन : मनीष तिवारी 
हौजरी एसोसियेशन लुधियाना ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सम्‍मानित किया 

निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने किया श्री मनीष तिवारी  का अभिनंदन (PIB)
लुधियाना के विकास को एक और शिखर प्रदान करने का कदम उठाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में रेडियो स्टेश खोलने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। गौरतलब है कि लुधियाना में रेडियो स्टेशन खोलने की मांग भी बहुत पुरानी है और इस सम्बन्ध में बनाई गई परियोजना भी। अगर पंजाब के हालात खराब नहीं होते तो पंजाब के हर जिले में रेडियो स्टेशन खुल भी चूका होता। आकाशवाणी केंद्र पटियाला के निदेशक मोहन लाल मनचंदा की हत्या ने तो रेडियो स्टेशनों के विस्तार को पूरी तरह से ठंडे बसते में डाल दिया था। अब केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के लिए इस मांग को ठंडे बसते से निकाल कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह उन सभी योजनायों को सिरे चढ़ायेंगे जिनकी शुरूयात उनके सम्वेदनशील साहित्यकार पिता डा विश्वनाथ तिवारी ने बहुत पहले से बनवाया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब के लुधियाना में शीघ्र एक एफएम रेडियो स्‍टेशन खोला जायेगा। लुधियाना में कल शाम संवाददाताओं से बातचीत में श्री तिवारी ने कहा कि एफएफ रेडियो स्‍टेशन स्‍थापित करने के लिए दो एकड़ भूमि की आवश्‍यकता होगी। उन्‍होंने स्‍थानीय विधायकों और उद्योगपतियों से भूमि की व्‍यवस्‍था करने को कहा ताकि इस प्रस्‍ताव पर आगे काम किया जा सके। श्री तिवारी ने कहा कि देश में 294 शहरों में 839 एफएम रेडियो स्‍टेशनों के लिए बोलियों का काम अगले छह महीनों में पूरा कर लिया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि एक एफएम रेडियो स्‍टेशन लुधियाना में खोला जाना चाहिए। इससे यहां के निवासियों और आस-पास के लोगों को न केवल सूचना और मनोरंजन मिलेगा बल्कि स्‍थानीय युवकों के लिए रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। इससे पहले लुधियाना के हौजरी उद्योग और निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने होजरी की कुछ वस्‍तुओं पर उत्‍पाद शुल्‍क समाप्‍त कराने के लिए श्री तिवारी का अभिनंदन किया। शिष्‍ट मंडल के सदस्‍यों ने कहा कि इससे न केवल लुधियाना के हौजरी उद्योग को फायदा मिलेगा बल्कि समूचे देश में ऐसी इकाइयों को भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि राज्‍य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पंजाब, देश के अन्‍य राज्‍यों से पिछड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि गतिशील नेतृत्‍व से ही पंजाब को फिर प्रगति पथ पर लाया जा सकता है। 

Thursday, February 28, 2013

2013-14 में करीब 839 एफएम चैनलों की नीलामी

28-फरवरी-2013 15:14 IST
एक लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में निजी एफएम रेडियो

वित्‍त मंत्री श्री पी चिदंबरम ने आज लोकसभा में वर्ष 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का 294 और शहरों में निजी एफएम रेडियो की सेवाएं पहुंचाने का प्रस्‍ताव है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में करीब 839 नए एफएम चैनलों की नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद एक लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में निजी एफएम रेडियो सेवाएं उपलब्‍ध हो जाएंगी। (PIB)
***

मीणा/राजगोपाल/प्रदीप/ सुधीर/संजीव/इन्‍द्रपाल/बि‍ष्‍ट/ शदीद/सुनील/शौकत/मनोज- 769