Showing posts with label Events. Show all posts
Showing posts with label Events. Show all posts

Saturday, February 3, 2018

राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार

नामांकन भेजे जा सकते हैं 10 फरवरी 2017 तक 
पत्रकार व पीआर मित्रो,
    जैसा आप जानते हैं मीडिया प्रेस क्लब प्रत्येक वर्ष ऐसे महानुभाव जो मीडिया मे मशहुर हों और मीडिया कर्मीयों को हर सम्भव सहयोग देते हों उनको राष्ट्रीय  मीडिया रत्न पुरस्कार से सम्मानित करते हैं। यह पुरस्कार मीडिया कर्मीयों की तरफ से दिये जाने वाला देश का सबसे बड़ा सम्मान होता है!
    इस वर्ष भी 09 मार्च 2018 को सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम,नई दिल्ली में राष्टीय मीडिया रत्न 2016 पुरस्कार दिया जा रहा है!
   अगर आप ऐसे महानुभाव को जानते हैं जो इस पुरस्कार के हकदार हैं और आप उनको यह पुरस्कार दिलवाना चाहतें हैं तो 10 फरवरी 2017 से पहले उनका नाम सहित पूरा व्योरा बताने की कृपया करें ताकि हम आपकी और से उनका नाम इस पुरस्कार सूची में डाल सकें!
अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :-
मोहम्मद जोशी
महासचिव
मीडिया प्रेस क्लब 
09312014181
वॉर्डसप्प :- 08802818844
E-mail :-
mediapressclubdelhi@gmail.com

Friday, May 10, 2013

मासि‍क पत्रि‍का का वि‍मोचन

10-मई-2013 19:54 IST
कुमारी शैलजा ने कि‍या ‘सामाजि‍क न्‍याय संदेश’ का वि‍मोचन
सामाजि‍क न्‍याय और अधि‍कारि‍ता मंत्री कुमारी शैलजा ने आज यहां डॉ. अंबेडकर प्रति‍ष्‍ठान द्वारा प्रकाशि‍त ‘सामाजि‍क न्‍याय संदेश’ नामक मासि‍क पत्रि‍का का वि‍मोचन कि‍या। इस अवसर पर मंत्री महोदया ने कहा कि‍ भारत के इति‍हास में डॉ अंबेडकर का एक अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। भारतीय संवि‍धान का मसौदा तैयार करने में उनके व्‍यापक योगदान के बारे में सभी जानते है। उन्‍होंने कहा कि‍बाबासाहेब एक सच्‍चे राष्‍ट्रवादी थे जो समाज के सभी हि‍स्‍सों के कल्‍याण में और एक न्‍याय आधारि‍त समाज में वि‍श्‍वास करते थे। उन्‍होंने बताया कि‍यह पत्रि‍का बाबा साहेब के वि‍चारों और संदेशों को लोगों तक पहुंचाएगी। 

इस अवसर पर उपस्‍थि‍त लोगों में सचि‍व श्री सुधीर भार्गव, अपर सचि‍व श्री अनूप कुमार श्रीवास्‍तव, संयुक्‍त सचि‍व और डॉ. अंबेडकर प्रति‍ष्‍ठान के सदस्‍य सचि‍व श्री संजीव कुमार, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के नि‍देशक श्री वि‍नय कुमार पॉल आदि‍शामि‍ल थे। (PIB)

वि.कासोटिया/सुधीर/राजीव-2324

Saturday, April 6, 2013

गलत आर्थिक नीतियों के कारण पिछड़ रहा पंजाब

06-अप्रैल-2013 20:24 IST
लुधियाना में शीघ्र खुलेगा एफएम रेडियो स्‍टेशन : मनीष तिवारी 
हौजरी एसोसियेशन लुधियाना ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सम्‍मानित किया 

निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने किया श्री मनीष तिवारी  का अभिनंदन (PIB)
लुधियाना के विकास को एक और शिखर प्रदान करने का कदम उठाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में रेडियो स्टेश खोलने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। गौरतलब है कि लुधियाना में रेडियो स्टेशन खोलने की मांग भी बहुत पुरानी है और इस सम्बन्ध में बनाई गई परियोजना भी। अगर पंजाब के हालात खराब नहीं होते तो पंजाब के हर जिले में रेडियो स्टेशन खुल भी चूका होता। आकाशवाणी केंद्र पटियाला के निदेशक मोहन लाल मनचंदा की हत्या ने तो रेडियो स्टेशनों के विस्तार को पूरी तरह से ठंडे बसते में डाल दिया था। अब केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के लिए इस मांग को ठंडे बसते से निकाल कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह उन सभी योजनायों को सिरे चढ़ायेंगे जिनकी शुरूयात उनके सम्वेदनशील साहित्यकार पिता डा विश्वनाथ तिवारी ने बहुत पहले से बनवाया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब के लुधियाना में शीघ्र एक एफएम रेडियो स्‍टेशन खोला जायेगा। लुधियाना में कल शाम संवाददाताओं से बातचीत में श्री तिवारी ने कहा कि एफएफ रेडियो स्‍टेशन स्‍थापित करने के लिए दो एकड़ भूमि की आवश्‍यकता होगी। उन्‍होंने स्‍थानीय विधायकों और उद्योगपतियों से भूमि की व्‍यवस्‍था करने को कहा ताकि इस प्रस्‍ताव पर आगे काम किया जा सके। श्री तिवारी ने कहा कि देश में 294 शहरों में 839 एफएम रेडियो स्‍टेशनों के लिए बोलियों का काम अगले छह महीनों में पूरा कर लिया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि एक एफएम रेडियो स्‍टेशन लुधियाना में खोला जाना चाहिए। इससे यहां के निवासियों और आस-पास के लोगों को न केवल सूचना और मनोरंजन मिलेगा बल्कि स्‍थानीय युवकों के लिए रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। इससे पहले लुधियाना के हौजरी उद्योग और निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने होजरी की कुछ वस्‍तुओं पर उत्‍पाद शुल्‍क समाप्‍त कराने के लिए श्री तिवारी का अभिनंदन किया। शिष्‍ट मंडल के सदस्‍यों ने कहा कि इससे न केवल लुधियाना के हौजरी उद्योग को फायदा मिलेगा बल्कि समूचे देश में ऐसी इकाइयों को भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि राज्‍य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पंजाब, देश के अन्‍य राज्‍यों से पिछड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि गतिशील नेतृत्‍व से ही पंजाब को फिर प्रगति पथ पर लाया जा सकता है। 

Thursday, March 21, 2013

यूएनआई के 52वें वार्षि‍क समारोह में श्री मनीष ति‍वारी

21-मार्च-2013 19:44 IST
देश भर में वायर से जुड़ी और समाचार एजेंसि‍यों की आवश्‍यकता पर जोर 
सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष ति‍वारी ने मीडि‍या क्षेत्र की बढती संभावनाओं और समाचार के क्षेत्र में सूचना के प्रवाह को देखते हुए देश भर में वायर से जुड़ी और समाचार एजेंसि‍यां स्‍थापि‍त करने की आवश्‍यकता बताई है। उन्‍होंने कहा कि‍ इसकी अत्‍यधि‍क संभावनाएं हैं क्‍योकि‍ ये एजेंसि‍यां उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सूचना के प्रवाह को बनाए रखती हैं। समाचार एजेंसि‍यों की संख्‍या बढ़ने से न केवल स्‍थानीय खबरें राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहुंचेंगी बल्‍कि‍ इससे ये एजेंसि‍यां राष्‍ट्रीय और स्‍थानीय स्‍तर पर समाचार के प्रसार में संतुलन स्‍थापि‍त कर पाएंगी। सूचना के पहुंचाने में वि‍वि‍धता को देखते हुए ऐसी व्‍यवस्‍था से स्‍थानीय मुद्दों को वि‍शि‍ष्‍टता से राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहुंचाया जा सकेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री ने आज दि‍ल्‍ली में यूनाइटेड न्‍यूज ऑफ इंडि‍या के 52वें वार्षि‍क समारोह को संबोधि‍त करते हुए ये बात कही। 

श्री ति‍वारी ने वहन कि‍ए जाने वाले राजस्‍व मॉडल की रूप रेखा तैयार करने की तत्‍काल आवश्‍यकता बताई। डि‍जीटलीकरण प्रक्रि‍या का जि‍क्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि‍ यह प्रसारण क्षेत्र में पारदर्शि‍ता तथा दीर्घकालीन टि‍काउ प्रक्रि‍या लाने का प्रयास है जि‍ससे सभी संबंद्ध पक्षों को मदद मि‍लेगी। उन्‍होने कहा कि‍ नई मीडि‍या और त्‍वरि‍त संचार व्‍यवस्‍था के आगमन के साथ ही राजस्‍व मॉडलों को उन मापदंडों के बारे में भी वि‍चार करना होगा जो वि‍भि‍न्‍न दर्शक/श्रोता वर्गों के लि‍ए हों।


यूएनआई के 52वें वार्षि‍क समारोह में हुई विस्तृत चर्चा 
वि. कासोटिया/अजीत/सुजीत-1539

Wednesday, November 21, 2012

पोलैंड में कॉम्‍युनिस्‍ट युग की तुलना में अब स्थिति बेहतर

*क्रिज्टॉफ जानुस्सी ने सेंसरशिप को माना वैश्विक समस्या
*पोलैंड के प्रख्यात फिल्म निर्माता क्रिज्टॉफ जानुस्सी
*इंटरनेट एक संपूर्ण नवीन समाज का निर्माण कर सकता है और यह हमें ध्वस्त भी कर सकता है
*श्री ज़ानुस्सी ने किया है 80 से अधिक फिल्‍में और वृत चित्रों का निर्माण 
*लोकप्रिय फिल्‍मों का सम्‍मान किया जाना चाहिए
पोलैंड के प्रख्यात फिल्म निर्माता क्रिज्टॉफ जानुस्सी ने सेंसरशिप को वैश्विक समस्या माना है और इससे निपटने के लिए उपयुक्त मार्ग तलाशने पर बल दिया है। उन्होंने कहा सेंसरशिप हमारी जिंदगी को प्रभावित करने वाली कठोर व्यवस्था है और गैर-लोकतांत्रिक राष्ट्र इसे बेहद कडाई से लागू करते हैं जबकि लोकतांत्रिक देशों का रवैया अधिक लचीला होता है। 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में जीवनकालिक उपलब्धियों के लिए गोवा में आज शाम सम्मानित होने वाले जानुस्सी आज सवेरे मीडिया को संबोधित कर रहे थे । कम्फलेज, फैमिली लाइफ, द साइलेंट टच, द कॉन्ट्रैक्ट और रिविजिटेड जैसी सराहनीय फिल्मों का निर्माण करने वाले जानुस्सी ने विश्व को दिशा देने के लिए उच्च विचारों पर जोर दिया। भारत में सेंसरशिप के मुद्दे पर एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इंटरनेट एक संपूर्ण नवीन समाज का निर्माण कर सकता है और यह हमें ध्वस्त भी कर सकता है इसलिए एक संतुलित मार्ग की पहचान करना बडी चुनौती है। समारोह में उनकी फिल्म “इल्युमिनेशन” को प्रदर्शित किया जाएगा। 

भारतीय सिनेमा के बारे में श्री क्रिज्टॉफ ज़ानुस्सी ने कहा कि स्‍वतंत्र सिनेमा और लोकप्रिय फिल्‍में एक दूसरे के पूरक हैं। उन्‍होंने कहा कि लोकप्रिय फिल्‍मों का सम्‍मान किया जाना चाहिए क्‍योंकि यह आम व्‍यक्ति की संस्‍कृति को दर्शाती हैं। अपने देश में सिनेमा के बारे में श्री जानुस्सी ने कहा कि वहां पर इस दिशा में अच्‍छा काम चल रहा है लेकिन जो पहचान, 1980 की शुरूआत में राजनीतिक उथलपुथल के दौरान थी वैसी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पोलैंड में कॉम्‍युनिस्‍ट युग की तुलना में अब स्थिति बेहतर है लेकिन युवा फिल्‍म निर्माताओं को नई समस्‍याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज़ानुस्सी ने भौतिकी विषय में शिक्षा ग्रहण की है। उन्‍होंने कहा कि भौतिकी को जब ग्ंभीरता के साथ पढ़ा जाए तो वो इंजीनियर पढ़ाई न लगकर तत्‍व विज्ञान जैसी लगती है। श्री ज़ानुस्सी ने 80 से अधिक फिल्‍में और वृत चित्रों का निर्माण किया है। (PIB)
 20-नवंबर-2012 14:21 IST

मीणा/प्रियंका/विजयलक्ष्‍मी/चन्द्रकला-5404

फिल्‍म लाइफ ऑफ पाई से होगी

43वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह की शुरूआत 
गोवा में 43वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह का शुभारंभ अकेडमी पुरस्‍कार से सम्‍मानित निर्देशक आंग ली की बहुचर्चित थ्री डी फिल्‍म लाइफ ऑफ पाइ प्रदर्शित होने के साथ होगा। इस अवसर पर फिल्‍म के सदस्‍य यहां कला अकादमी में मौजूद रहेंगे। आंग ली पहले इस समारोह में हिस्‍सा लेने वाली थीं लेकिन न्‍यू यॉर्क में अपने किसी अंतरराष्‍ट्रीय काम में व्‍यस्‍त होने के कारण इसमें भाग नहीं ले सकेंगी। यान मार्टल के बुकर प्राइज़ उपन्‍यास लाइफ ऑफ पाइ पर आधारित यह फिल्‍म एक युवक की कहानी है जो लगभग असाध्‍य बाधाओं के बावजूद समुद्र में जीवित रहता है। आंग ली ने इस उपन्‍यास को बड़े ही रोमांचक तरीके से फिल्‍म के रूप में प्रदर्शित किया है। 

यह थ्री डी फिल्‍म दिल को छू जाने वाली है तथा यह दर्शकों को ऐसे आलम में ले जाएगी जो वो कभी नहीं भूल पाएंगे। इस फिल्‍म की मुख्‍य रूप से शूटिंग भारत और ताइवान में हुई है। इस फिल्‍म में इरफान खान, तब्‍बू, राफे स्‍पाल और जियार्ड देपारदियू ने काम किया है और सूरज शर्मा ने इस फिल्‍म के ज़रिए फिल्‍मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। मीरा नायर की 'रिलक्‍टेंट फंडामेंटलिस्‍ट' समारोह के अंत में दिखाई जाएगी। (PIB)
 20-नवंबर-2012 12:12 IST
***
मीणा/प्रियंका-5402

Monday, October 8, 2012

आर्थिक सम्पादकों का सम्मेलन-2012

सम्मेलन में उदघाटन भाषण देते हुए श्री पी चिदम्बरम 
आर्थिक सम्पादकों का सम्मेलन-2012 सोमवार आठ अक्टूबर को नई दिल्ली में शुरू हुआ। इसे  सफल बनाने के लिए पत्र सूचना कार्यालय की और से व्यापक स्तर पर बहुत से प्रबंध किये गए। ऍफ़ डी आई जैसे बहुत से अन्य मुद्दों पर बड़े पैमाने पर हो रही चर्चा के दिनों में इस तरह के सम्मेलन का आयोजन और भी प्रासंगिक हो गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि यह सम्मेलन देश की आर्थिकता को लेकर ने ज्ञान का प्रकाश देश की जनता के साथ साथ पूरी दुनिया के सामने लायेगा। इस सम्मेलन के उद्घाटन का भाषण वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने दिया। इस एतिहासिक भाषण के यादगारी पलों को वहां मौजूद छायाकारों ने झट से अपने कैमरे में संजो लिया। उसी अवसर की एक तस्वीर यहाँ भी प्रस्तुत है।    (PIB)    08-October-2012