Showing posts with label Radio. Show all posts
Showing posts with label Radio. Show all posts

Saturday, September 6, 2014

अब फिर लौट रहा है रेडियो का ज़माना

06-सितम्बर-2014 18:34 IST
प्रधानमंत्री ने रेडियो के जरिए जुड़ने के लिए लोगों से सुझाव मांगे
नई दिल्ली: 6 सितमबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//मीडिया स्क्रीन):
कभी  रेडियो का ही ज़माना था। रेडियो ने हिंदी-पंजाबी के साथ साथ अन्य भारतीय भाषाओं के गीत संगीत को भी दूर दूर तक पहुँचाया।  वर्ष 1984 में हुए ब्ल्यू स्टार आप्रेशन जैसी संवेदनशील कार्रवाई तक भी लोग रेडियो पर ही निर्भर थे। विविध भारती हो या तामील-ए-इरशाद या फिर बिनाका गीत माला लोग पूरे ध्यान से सुनते थे। रेडियो की फरमायश में अपना नाम बुलवाने की एक होड़ सी रहती थी। पोस्ट कार्डों के बंडलों के बंडल इस फरमायश के लिए पोस्ट किये जाते थे। आल इंडिया उर्दू सर्विस  (तामील-ए-इरशाद) शमीम कुरैशी, अज़रा कुरैशी, जालंधर की चन्द्रकिरण, हेमराज शर्मा, जानकीदास भारद्धाज  और रेडियो सिलोन के अमीन सयानी से मिलना एक सपना समझा जाता था। रेडियो के रिसेप्शन रूम में मनाही के बावजूद लोग इनसे  मिलते थे। घंटों इनका इंतज़ार करते थे। श्रोता क्लब बनाने का रिवाज सा हो गया था पर दूरदर्शन के बाद रेडियो का जादू कुछ कम  होने लगा।  फिर केबल का ज़माना आते ही इसे ग्रहण लग गया।  अब रेडियो में उतनी भीड़ नहीं होती। इसके बावजूद रेडियो का ज़माना फिर से लौट रहा है। उसके कई कारण है। रेडियो को अपने सिरहाने रख कर आँखें बंद करके सुना जा सकता है। उसके लिए काम छोड़ने की तो कतई कोई आवश्यकता नहीं। ऍफ़ एम और मोबाईल फोन में रेडियो सुनने की सुविधा ने इसकी खूबियों को दोबारा उजागर किया है।
  
इसके साथ ही चमत्कार हुआ है सरकार की तरफ से। इसकी आशा नहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने इस तरफ विशेष तवज्जो दी है। पीआईबी की एक सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रेडियो के जरिए जुड़ने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि वे इस संबंध में अपने विचार माईगव प्‍लेटफॉर्म-www.mygov.in पर साझा करें। उम्मीद की जानी चाहिए कि अब रेडियो के अच्छे दिन आने वाले हैं। क्या आप रेडियो से जुड़ना चाहते हैं? अगर हाँ तो अब देर न कीजिये--तुरंत भेजिए अपने कीमती सुझाव। 
गौरतलब है कि रेडियो ने 1962, 1965  और 1971  में लोगों का मनोबल मज़बूत करने और सूचनाओं का आदान प्रदान करने में महत्वपूर्ण सूचना निभाई थी। सैनिक भाईयों के लिए फरमाइशी कार्यक्रम आज भी लोकप्रिय हैं। 
वि.कासोटिया/अर्चना/आरआरएस/एसएनटी-3569




Sunday, January 12, 2014

FM Gold: खबर गर्म है में पहुंचे गौतम जालंधरी

Sun, Jan 12, 2014 at 6:14 PM
खबर गर्म है के जरिये हुए श्रौताओं से रूबरू:कई मुद्दों पर की चर्चा 
लुधियाना: 12 जनवरी 2014: (रेकटर कथूरिया//मीडिया स्क्रीन):
वरिष्ठ पत्रकार एवं ऑन लाइन न्यूज पार्टल नया शिखर के मुखय संपादक गौतम जालंधरी प्रसार भारती के एफएम गोल्ड में हर रविवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रसारित कार्यक्रम खबर गर्म है, में विशेष रूप से शामिल हुए। खबर गर्म हैअकाशवाणी लुधियाना एफएम गोल्ड का एक बेहद संजीदा कार्यक्रम है तथा श्रौताओं में काफी पसंद किया जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत में संचालक नवयेश नवराही ने पत्रकार जालंधरी को श्रौताओं से रूबरू करवाते हुए आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित आम आदमी पाटी, एनआरआई स्म्मेलन व देवयानी प्रकरण सहित अन्य बड़ी खबरों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्रौताओं से रूबरू होते हुए पत्रकार जालंधरी ने इन खबरों पर अपना नजरिया व इसका आने वाले समय में प्रभाव के बारे में गहराई से बताया। इससे पहले स्टूडियों आने पर एफएम स्टाफ ने पत्रकार जालंधरी का स्वागत किया। 

Saturday, April 6, 2013

गलत आर्थिक नीतियों के कारण पिछड़ रहा पंजाब

06-अप्रैल-2013 20:24 IST
लुधियाना में शीघ्र खुलेगा एफएम रेडियो स्‍टेशन : मनीष तिवारी 
हौजरी एसोसियेशन लुधियाना ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सम्‍मानित किया 

निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने किया श्री मनीष तिवारी  का अभिनंदन (PIB)
लुधियाना के विकास को एक और शिखर प्रदान करने का कदम उठाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में रेडियो स्टेश खोलने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। गौरतलब है कि लुधियाना में रेडियो स्टेशन खोलने की मांग भी बहुत पुरानी है और इस सम्बन्ध में बनाई गई परियोजना भी। अगर पंजाब के हालात खराब नहीं होते तो पंजाब के हर जिले में रेडियो स्टेशन खुल भी चूका होता। आकाशवाणी केंद्र पटियाला के निदेशक मोहन लाल मनचंदा की हत्या ने तो रेडियो स्टेशनों के विस्तार को पूरी तरह से ठंडे बसते में डाल दिया था। अब केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के लिए इस मांग को ठंडे बसते से निकाल कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह उन सभी योजनायों को सिरे चढ़ायेंगे जिनकी शुरूयात उनके सम्वेदनशील साहित्यकार पिता डा विश्वनाथ तिवारी ने बहुत पहले से बनवाया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब के लुधियाना में शीघ्र एक एफएम रेडियो स्‍टेशन खोला जायेगा। लुधियाना में कल शाम संवाददाताओं से बातचीत में श्री तिवारी ने कहा कि एफएफ रेडियो स्‍टेशन स्‍थापित करने के लिए दो एकड़ भूमि की आवश्‍यकता होगी। उन्‍होंने स्‍थानीय विधायकों और उद्योगपतियों से भूमि की व्‍यवस्‍था करने को कहा ताकि इस प्रस्‍ताव पर आगे काम किया जा सके। श्री तिवारी ने कहा कि देश में 294 शहरों में 839 एफएम रेडियो स्‍टेशनों के लिए बोलियों का काम अगले छह महीनों में पूरा कर लिया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि एक एफएम रेडियो स्‍टेशन लुधियाना में खोला जाना चाहिए। इससे यहां के निवासियों और आस-पास के लोगों को न केवल सूचना और मनोरंजन मिलेगा बल्कि स्‍थानीय युवकों के लिए रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। इससे पहले लुधियाना के हौजरी उद्योग और निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने होजरी की कुछ वस्‍तुओं पर उत्‍पाद शुल्‍क समाप्‍त कराने के लिए श्री तिवारी का अभिनंदन किया। शिष्‍ट मंडल के सदस्‍यों ने कहा कि इससे न केवल लुधियाना के हौजरी उद्योग को फायदा मिलेगा बल्कि समूचे देश में ऐसी इकाइयों को भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि राज्‍य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पंजाब, देश के अन्‍य राज्‍यों से पिछड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि गतिशील नेतृत्‍व से ही पंजाब को फिर प्रगति पथ पर लाया जा सकता है। 

Tuesday, March 19, 2013

मीडिया का मालिकाना हक

19-मार्च-2013 19:10 IST
                      प्रतिस्‍पर्धा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं 
सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री मनीष ति‍वारी ने राज्‍य सभा में पूछे गए एक प्रश्‍न के लि‍खि‍त उत्‍तर में जानकारी देते हुए बताया कि‍मंत्रालय ने प्रसारण क्षेत्र में मीडिया स्‍वामित्‍व के मुद्दों पर 16 मई, 2012 को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) को एक पत्र लिखा है। ट्राई से मीडिया स्‍वामित्‍व के समस्‍त मुद्दों की जांच करने तथा प्रसारण क्षेत्र में विभिन्‍न खंडों के भीतर ऊर्ध्‍वाधर और क्षैतिज एकीकरण पर सिफारिशें मुहैया कराने हेतु अनुरोध किया गया है। 
उक्‍त पत्र में मंत्रालय ने ट्राई से निम्‍नलिखित मुद्दों की पुन: जांच करने और उपयुक्‍त सिफारिशें करने का अनुरोध किया था:- 
• उभर रहे मौजूदा परिदृश्‍य में टेलीविजन चैनलों पर स्‍वामित्‍व रखने वाली अधिकाधिक प्रसारण कंपनियां विभिन्‍न वितरण प्‍लेटफार्मों नामत: केबल टीवी वितरण, डीटीएच और आईपीटीवी आदि के क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। इसी प्रकार से वितरण प्‍लेटफार्मों पर स्‍वामित्‍व रखने वाली कई कंपनियां टेलीविजन प्रसारण के रूप में भी प्रवेश कर रही हैं। इस प्रकार के ऊर्ध्‍वाधर एकीकरण से प्रतिस्‍पर्धा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं और 
• एकाधिकारिक प्रवृत्‍तियों को प्रोत्‍साहन मिल सकता है इसलिए ऐसे ऊर्ध्‍वाधर एकीकरण के मुद्दे का निदान किए जाने की आवश्‍यकता है। ट्राई प्रसारण क्षेत्र के समुचित विकास का सुनिश्‍चयन करने के उद्देश्‍य से ऊर्ध्‍वाधर एकीकरण के मुद्दे का निदान करने हेतु किए जाने वाले उपायों का सुझाव दे सकता है। 
• एक अन्‍य परिदृश्‍य में कंपनियों का प्रिंट, टीवी और रेडियो पर नियंत्रण/स्‍वामित्‍व है जिसके फलस्‍वरूप क्षैतिज एकीकरण संभव होता है। इस समय किसी भी कंपनी द्वारा रेडियो, टेलीविजन और प्रिंट माध्‍यमों पर स्‍वामित्‍व रखने हेतु कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसी स्‍थिति से समाचारों एवं विचारों की बहुलता पर रोक लग सकती है और इसके अनेक संभावित परिणाम हो सकते हैं जिनमें उचित कीमतों पर स्‍तरीय सेवाओं का सुनिश्‍चि‍त कि‍या जाना शामिल है। ट्राई इस मुद्दे की भी जांच कर सकता है और इस संबंध में उपयुक्‍त उपायों के बारे में सुझाव दे सकता है। 
*****
वि. कासोटिया/संजीव/राजीव-1462

Wednesday, March 6, 2013

आकाशवाणी-केन्‍द्रों का कार्यकरण

कुछ आकाशवाणी केंद्रों को कार्यशील नहीं बनाया जा सका  05-मार्च-2013 20:01 IST
सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लि‍खि‍त उत्‍तर में बताया कि‍ प्रसार भारती ने सूचित किया है कि कुछ आकाशवाणी केंद्रों को कार्यशील नहीं बनाया जा सका, जिनका ब्‍यौरा निम्‍नानुसार है:- i. विभिन्‍न राज्‍यों में नए 9 आकाशवाणी केंद्रों का निर्माण-कार्य पूरा कर लिया गया है।
इन्‍हें प्रचालन एवं अनुरक्षण स्‍टाफ की पदस्‍थापना होने पर कार्यशील बनाया जा सकेगा। 
ii. उज्‍जैन स्‍थित 5 किवा एफएम ट्रांसमीटर प्रचालन के अग्रिम चरण में है। 
iii. रीवा स्‍थित आकाशवाणी का 20 किवा मीवे केंद्र वर्ष 02.10.1977 से कार्यशील है। 
सरकार ने मितव्‍ययता संबंधी आदेशों के बावजूद महत्‍वपूर्ण संगठनात्‍मक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रसार भारती में 1150 पदों को हाल ही में भरने की अनुमति भी दी है। (PIB)
***

Thursday, February 28, 2013

2013-14 में करीब 839 एफएम चैनलों की नीलामी

28-फरवरी-2013 15:14 IST
एक लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में निजी एफएम रेडियो

वित्‍त मंत्री श्री पी चिदंबरम ने आज लोकसभा में वर्ष 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का 294 और शहरों में निजी एफएम रेडियो की सेवाएं पहुंचाने का प्रस्‍ताव है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में करीब 839 नए एफएम चैनलों की नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद एक लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में निजी एफएम रेडियो सेवाएं उपलब्‍ध हो जाएंगी। (PIB)
***

मीणा/राजगोपाल/प्रदीप/ सुधीर/संजीव/इन्‍द्रपाल/बि‍ष्‍ट/ शदीद/सुनील/शौकत/मनोज- 769